
Rodmal Nagar touch Digvijay Singh feet : देश के हॉट सीटों ( Hot Seat ) में से एक मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट ( rajgarh loksabha seat ) पर भी सूबे की अन्य सभी सीटों की तरह कांग्रेस को करारी हार ( congress candidate lost ) का सामना करना पड़ा है। हालात ये रहे कि प्रदेश में चली भाजपा की आंधी ने प्रदेश के सभी दिग्गजों के किले ढहा दिए। ऐसा ही एक नजारा राजगढ़ सीट पर भी देखने को मिला। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ( Rodmal Nagar ) ने शिकस्त दे दी। हालांकि, प्रत्याशियों के बीच चुनावी सरगर्मी के बीच चुनाव नतीजे सामने आने पर एक सुलभ तस्वीर भी देखने को मिली।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर खुद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के पास आए और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। दिग्विजय सिंह ने भी अपना बड़पपन दिखाकर आगे आकर रोडमल नागर को जीत की बधाई देकर जनता के लिए काम करने का आशीर्वाद दिया। यही नहीं, दिग्विजय सिंह और रोडमल नागर मतगणना स्थल पर भी एक साथ बैठे नजर आए।
आपको बता दें कि रोडमल नागर ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। इस बार राजगढ़ सीट से उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह 1 लाख 42 हजार 141 वोटों से हराया है। राजगढ़ लोकसभा के अंतर्गत चाचौड़ा, राघोगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर, सुसनेर विधानसभा सीटें आती है। इस लोकसभा क्षेत्र को 1962 में स्थापित किया गया है।
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। 1962 से 1980 तक जनसंघ रही फिर 1984 के बाद से 2004 तक कांग्रेस रही। 2004 से 2009 में बीजेपी से लक्ष्मण सिंह सांसद रहे। फिर से 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं अब 2014 से अब तक बीजेपी का दबदबा बना हुआ है।
Updated on:
05 Jun 2024 10:40 am
Published on:
05 Jun 2024 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
