
कौन है मोइन खान जो एडीएम के नाम पर कर रहा था वसूली
BHANU THAKUR ..
राजगढ़। दूध की मिलावट के मामले में एडीएम न्यायालय द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की है, जिले में आज तक इतनी बड़ी कार्यवाही किसी मिलावटखोरों के खिलाफ नहीं हुई है, जिसमें हम्बल काऊ डेयरी के निदेशकों के खिलाफ 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हंबल काऊ डेयरी पीलूखेड़ी में लिए गए दूध के सैंपल की रिपोर्ट के बाद की गई।
यह मामला चल ही रहा था की कार्रवाई के दूसरे दिन ही एक ऑडियो वायरल हुई। जिसमें एक मोइन नाम का व्यक्ति विंध्याचल डिसलेरी के मैनेजर को कॉल लगाते हुए वहां से दो ए सी ( एयर कंडीशन ) की मांग कर रहा था। यह ऐसी कहीं और नहीं बल्कि राजगढ़ एडीएम के बंगले पर लगाने की बात कही जा रही थी। लेकिन ऑडियो कितना सही है, पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करती। लेकिन सवाल यह जरूर है कि आखिर मोइन खान कौन है जो खुद को सरकारी रेस्ट हाउस में रुकने की बात भी कह रहा है और कंपनी के मैनेजर से रेस्ट हाउस में ही पूर्व में हुई चर्चा की बात भी बता रहा है।
नही हुई पुष्टि
इस संबंध में जब विंध्याचल डिसलेरी के मैनेजर या फिर मालिक से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया तो यह संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में यह ऑडियो सही है या गलत इसकी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन इतना जरूर है कि इस ऑडियो में कई तरह के सवाल खड़े किए।
क्या है वायरल ऑडियो में
मोइन नमस्कार मेरे ADM साहब का पीए बोल रहा हूं। जब आप सर से मिलने आए थे तो मैं रेस्ट हाउस में मिला था।
मैनेजर। जी बताएं आप कौन बोल रहे हैं।
मोइन। मैं मोइन खान नागर साहब का पी ए। साहब ने दो ए सी का बोला है। जायसवाल साहब से भी इस संबंध में बात हुई,साहब के बंगले पर लगेंगे।
मैनेजर। मैं क्यों लगवा दूं और तुम कौन होते हो यह सब बात करने वाले, ना तो मैं आपको जानता हूं यदि एडीएम साहब को बात करनी है तो खन्ना साहब से सीधी चर्चा कर ले। मुझे क्या पता आप अपने घर लगवा रहे हैं कि किसी और के घर लगवा रहे हैं।
मोइन। नहीं घर सरकारी है।
मैनेजर। भैया घर सरकारी है तो सरकार से मांगे हैं, हमें क्यों कॉल कर रहे हैं।
मोइन। ठीक है।
....
वर्जन। मैं एक छोटे से व्यक्ति का भी कॉल अटेंड करता हूं। यदि किसी ने मेरे नाम से कॉल किया था तो उन्हें चाहिए था कि वह मेरे से संपर्क करें। लेकिन इस तरह से एक तो गलत काम किया जा रहा, उस पर इस तरह से बदनाम करने का प्रयास किया गया। जिले में इतनी बड़ी कार्रवाई आज तक नहीं की गई है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद यह मनगढ़ंत आरोप लगाने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसकी जांच कराते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी। यह पूरी तरह से एक षड्यंत्र है' जिसमें कौन बात कर रहा है, किससे बात कर रहा है. यह पता भी नहीं लेकिन जिस तरह से मेरा नाम सामने लाया जा रहा है। कहीं न कहीं कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए किए जा रहा।
कमल चंद्र नागर एडीएम राजगढ़
Updated on:
05 May 2022 08:08 pm
Published on:
05 May 2022 05:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
