23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिलों में फूटने लगा कोरोना बम, आयुष डाॅक्टर के संपर्क के नौ लोगों में चार पाॅजिटिव

बोड़ा क्षेत्र में अचानक से बढ़ी पाॅजिटिव केस की संख्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 27 May 2020, 8:09 AM IST

corona_new3.jpg

corona-attack in rajastha

राजगढ़/बोड़ा। एक आयुष डाॅक्टर से जुड़े नौ लोगों में चार कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पाॅजिटिव केस पाए जाने से हड़कंप है। पाॅजिटिव पाए जाने वालों में डाॅक्टर के दो भांजे, बहन व एक कर्मचारी शामिल है। आयुष चिकित्सक के संक्रमित हो जाने के बाद शहर में अभी तक तीस सैंपल लिए जा चुके हैं।

Read this also: दूल्हे ने पहना भाई का सूट तो माला व साफा मित्र का, दुल्हन जेठानी के गहने पहन पहुंची

राजगढ़ जिले का बोड़ा शहर पहले से ही कंटेनमेंट एरिया घोषित है। इस क्षेत्र में रहने वाले एक आयुष डाॅक्टर के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डाॅक्टर के कोरोना पाॅजिटिव आने केबाद उनके परिवार सहित करीब नौ लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा व प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। वजह यह कि नौ में चार कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं।
चार लोगों के पाॅजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य महकमा ने कंटेनमेंट क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी है। आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है। आवश्यक सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जहां डाॅक्टर का घर है उस एरिया की आबादी काफी सघन है। ऐसे में अधिक से अधिक टेस्ट से ही यहां संक्रमण को रोका जा सकता है।
हालांकि, राहत वाली खबर यह है कि डाॅक्टर के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इस बाबत जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डाॅ.महेंद्र सिंह का कहना है कि जो सैंपल सोमवार को भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट आई है। शहर के चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग उस एरियार को सील कर दिया है।

Read this also: ट्रेन में आखिर कबतक रोक पाते भूख-प्यास को, स्टेशन पर नाश्ता देखा तो टूट गया सब्र