
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी प्रेमिका से तंग आकर नेवज नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही जवान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
नदी में कूदकर अपनी जान देने वाला CRPF जवान मनीष वाल्मीकि राजगढ़ का निवासी है। वह ग्वालियर में सीआरपीएफ की बटालियन में पदस्थ था। वह नौकरी को छोड़कर भोपाल में रहने लगा था। मनीष अक्सर अपने माता-पिता से मिलने राजगढ़ आता-जाता रहता था। वायरल वीडियो में उसने बताया कि वह अपने प्यार को भूल चुका था। सीआरपीएफ में नौकरी कर रहा था और अपने परिवार के साथ रह रहा था। अचानक कुछ सालों बाद उसके बचपन का प्यार वापस आ गय़ा। उससे पीछा छुड़ाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी।इसके बाद मैंने प्रेमिका के लिए नौकरी छोड़ दी।
सीआरपीएफ जवान ने सुसाइड करने पहले कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जवान ने वायरल वीडियो में बताया है कि प्रेमिका और उसकी मां ने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी।इन लोगों की वजह से मैं ना जी पा रहा हूं न मर पा रहा हूं। जब मेरी जॉब हो गई तभी से वह वापस से प्यार दिखाने लगी। इसके बाद हम लिव-इन में रहने लगे। इसी बीच जनवरी में वह प्रेंग्नेंट हो गई। फिर कुछ दिनों बाद उसने बच्चा गिराने की बात कही। फिर दोबारा हम लिव-इन में साथ रहने लगे। प्रेमिका के चक्कर में मैंने जॉब छोड़ दी। इन लोगों के अर्थिक शोषण के कारण मुझे मजबूरी में आत्महत्या करने का कदम उठाना पड़ा।
Updated on:
29 Mar 2024 02:06 pm
Published on:
29 Mar 2024 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
