
राजगढ़। मौके पर ही बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, नेशनल हाईवे 12 पर गुरुवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आयशर मिनी ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार लेखराज दांगी और नारायण दांगी निवासी ग्राम मोई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
युवकों को रौंदता चला गया ट्रक
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखराज और नारायण गुरुवार रात सात बजे के दरमियान बाइक एमपी ३९/एमजी ०२५५ पर सवार होकर नरसिंहगढ़ से अपने ग्राम मोई जा रहे थे। तभी हाईवे पर फौजी डाबे पास सामने आ रहे आयशर मिनी ट्रक एचआर ६३ / बी ९०५८ की आमने-सामने की भिंड़त हो गई। इस दौरान मिनी ट्रक बाइक और दोनों युवकों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नरसिंहगढ़ एसडीओपी और टीआई मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए, परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचा। शुक्रवार सुबह पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप फरार मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामले को विवेचना में लिया हैं।
अशोकनगर में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर की ट्राली
अशोकनगर। रेलवे स्टेशन रोड पर दोपहर में एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली अचानक से पलट गई। हादसे में रोड से गुजर रही दो युवतियां ट्राली के नीचे दबने से बाल-बाल बच गईं। उन्हें हल्की-फुल्की चोट आई। शुक्रवार को दोपहर में करीब ३.०० बजे रेलवे स्टेशन रोड से एक ट्रेक्टर चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया रोड के डिवाईडर पर चढ़ गया और ट्राली पलट गई। उसी समय दो युवतियां सड़क किनारे चल रही थी, जिन्हें ट्राली का धक्का लगा और वे गिर गईं। गनीमत रही कि ट्राली उनसे दो-तीन इंच आगे निकलकर सड़क पर गिरी और युवतियां ट्राली की टक्कर से पीछे ही गिर गईं। वरना वे ट्राली के नीचे दब सकती थी और गंभीर हादसा हो सकता था। ट्रेक्टर भी पलटते-पलटते बचा। यह ट्रेक्टर गंज में जा रहा था। ये सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।
Published on:
17 Feb 2018 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
