खिलचीपुर में बीजेपी के हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस के प्रियव्रतसिंह को 13678 वोटों से हराया। दांगी को 105694 वोट प्राप्त हुए जबकि प्रियव्रतसिंह को 92016 वोट मिले।
खिलचीपुर में बीजेपी के हजारीलाल दांगी ने कांग्रेस के प्रियव्रतसिंह को 13678 वोटों से हराया। दांगी को 105694 वोट प्राप्त हुए जबकि प्रियव्रतसिंह को 92016 वोट मिले।
खिलचीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा दोनों राजनीतिक दलों ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकट बांटे। राजगढ़ जिले में दांगी, सोंधिया, ब्राह्मण, राजपूत, यादव आदि जातियों का वर्चस्व है। भाजपा ने इस बार खिलचीपुर में दांगी प्रत्याशी उतारा जबकि कांग्रेस ने यहां ठाकुर समाज को टिकट से नवाज।
खिलचीपुर विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रही है। 2018 में कांग्रेस के प्रियव्रत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के हजारी लाल डांगी को ही हराया था। अब तक हुए 13 चुनावों में खिलचीपुर में 9 बार कांग्रेस जीती जबकि 2 बार बीजेपी की विजय हुई।
सीट का इतिहास
2023 के चुनाव में फिर से बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हजारी लाल दांगी भी पहले कांग्रेस में ही थे। वे 1998 में कांग्रेस से यहां के विधायक भी रह चुके हैं। कांग्रेस के प्रियव्रत सिंह भी यहां से 3 बार चुनाव जीत चुके हैं। विधायक प्रियव्रत सिंह कांग्रेस सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं और यहां के राज परिवार के हैं।
2018 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह को 101,854 को वोट मिले थे जबकि बीजेपी के हजारी लाल दांगी को 72,098 वोट प्राप्त हुए थे। इस प्रकार प्रियव्रत सिंह 29,756 वोटों से जीते थे।
2003 में हजारी लाल दांगी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि उन्हें तब हार कर सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे बीजेपी में आ गए थे। 2013 में हजारी लाल दांगी ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के प्रियवंत सिह को 11,479 मतों से हरा दिया था।
सामाजिक समीकरण
खिलचीपुर विधानसभा में चार नगर पंचायतें आती हैं। इन चारों नगर पंचायतों जीरापुर, खिलचीपुर, माचलपुर और छापीहेडा में वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। फिलहाल विधानसभा में कुल 2,08,329 वोटर्स हैं जिसमें 1,00,654 महिला और 1,07,674 पुरुष वोटर्स हैं। इस सीट पर करीब 42 हजार सोंधिया समाज और करीब 35 हजार दांगी समाज के वोटर्स हैं। इसके अलावा करीब 22 हजार गुर्जर और करीब 10 हजार मुस्लिम वोटर्स भी निर्णायक साबित होते रहे हैं।
खिलचीपुर विधानसभा
भाजपा: हजारी लाल दांगी
उम्र : 72 साल
शिक्षा : हा.से. बीटीआई
कॅरियर : पंचायत सचिव, शिक्षक, अपेक्स बैंक व भूमि विकास बैंक का डायरेक्टर, जिलापंचायत अध्यक्ष, दो बार विधायक, दांगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
ताकत
दांगी समाज से हैं और यह जाति विधानसभा क्षेत्र में बाहुल्य में है।
पिछला चुनाव हारने के बाद भी लगातार पार्टी के कार्यक्रमों और जनता के बीच सक्रिय बने रहे।
चुनाव लड़ने का अनुभव। विधानसभा का पांचवां चुनाव लड़ रहे हैं। मजबूत नेटवर्क। हर तरह से सक्षम टीम।
कांग्रेस : प्रियव्रत सिंह
उम्र : 45 साल
शिक्षा : बीकॉम
कॅरियर : 1995 में निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य, 2003, 2008, और 2018 में विधायक बने, 2013 में हारे थे।
ताकत
मंत्री बनने के समय किए गए कार्य को जनता के सामने रखना।
साफ छवि के कारण क्षेत्र में अच्छी पैठ।
पिछली चुनाव में बड़ी जीत के कारण हौसलों की ताकत। भाजपा प्रत्याशी को पूर्व में हरा चुके हैं। उनकी रणनीति से वाकिफ हैं।