
lok sabha election 2024 के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की जिन 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें राजगढ़ हॉट सीट बनी हुई है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा लगातार उन पर हमले कर रही है और यहां पर सत्ता के लिए सनातन पर सियासी संग्राम मचा नजर आ रहा है। शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला था जिसका दिग्विजय सिंह ने करारा जवाब दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का खुद को सनातनी बताना उनका सबसे बड़ा सफेद झूठ है। राजगढ़ की जनता इसका बदला लेगी। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि जो रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करेगा,राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का समर्थन करेगा उसको हर बूथ पर जवाब देना है।
यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी 1250 की किस्त, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
वीडी शर्मा व भाजपा की ओर से लगातार हो रहे हमलों का शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने करारा जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने सनातन पर छिड़े सियासी संग्राम पर कहा कि यदि राम भगवान चुनाव लड़ रहे होते तो मैं खुद उनका प्रस्तावक बनता, भगवान राम उम्मीदवार होते तो क्यों मैं चुनाव लड़ता लेकिन ऐसा तो है नहीं। इस दौरान दिग्विजय ने भाजपा पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप भी लगाया।
यह भी पढ़ें- Shivraj Singh chouhan angry: शिवराज सिंह चौहान के भाषण के बीच TI ने बंद कर दिया माइक, मच गया बवाल, देखें वीडियो
Updated on:
3 May 2024, 9:53 PM IST
Published on:
3 May 2024, 9:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.