इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा तंज भी कसा गया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'बीजेपी का अहंकार देखो, चुनाव आचार संहिता का पालन कराने पर बीजेपी के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किए और सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को बदतमीज़ी करते हुए धमकाया। शिवराज जी, एक पूर्व मुख्यमंत्री का यह स्तर ? बेहद अशोभनीय और निंदनीय कृत्य।'