23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Jitu patwari statement : महिला पर विवादित टिप्पणी जीतू पटवारी को पड़ी भारी, एक्शन में आई भाजपा

Jitu patwari statement : महिला पर विवादित टिप्पणी जीतू पटवारी को पड़ी भारी, एक्शन में आई भाजपा

Jitu patwari controversial statement on imarti devi : राज्यमंत्री इमरती देवी पर विवादित टिप्पणी करके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढ़ी मुसीबत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। जीतू जहां जाएंगेस उन्हें वहां काले झंडे दिखाएगी भाजपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 May 2024, 9:58 AM IST

Jitu patwari controversial statement on imarti devi

Jitu patwari controversial statement on imarti devi : लोकसभा चुनाव 2024 ( loksabha election 2024 ) के रण के बीच सियासत ( MP politics ) गर्माने में देर नहीं लगती। कोई भी टिप्पणी कब किसके लिए मुसीबत बन जाए, इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती। चुनावी समर के बीच कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) के साथ हो रहा है। दरअसल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भाजपा नेता इमरती देवी ( Imarti Devi ) के खिलाफ विवादित टिप्पणी करके घिरते नजर आ रहे हैं। महिला के खिलाफ टिप्पणी के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। पीसीसी चीफ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा ने ( MP BJP ) एक निर्देश जारी किया है। निर्देश ये है कि अब से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जहां भी जाएंगे, भाजपा वहां उन्हें काले झंडे दिखाएगी। यानी जीतू पटवारी प्रदेश के जिस जिले में होंगे, वहां भाजपाई उनका विरोध करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से जारी निर्देश इमरती देवी पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। बीजेपी की ओर से जारी लेचर में लिखा गया है कि समस्त जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भाजपा, जीतू पटवारी का प्रदेश में जबरदस्त विरोध किया जाएगा। वे जहां जाएंगे वहां उन्हें काले झंडे दिखाते हुए विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इस बार भाजपा और बसपा को एक साथ बड़ा झटका, 2 बार के पूर्व विधायक समेत दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

जीतू पटवारी का हर जिले में विरोध किया जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पटवारी द्वारा भाजपा नेता इमरती देवी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन करेंगे। जीतू पटवारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वो जिस जिले में जाएंगे, वहां उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।

जीतू पटवारी ने इमरती देवी पर की थी ये टिप्पणी

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ हालही में विवादित टिप्पणी की है, जिसपर भाजपा आग बबूला हो गई है। मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर कहा था कि 'इमरती देवी का रस खत्म हो गया है।' अब इस मामले में जहां एक तरफ इमरती देवी एफाईआर दर्ज कराने की बात कह रही हैं तो वहीं भाजपा ने हमला करते हुए कहा- पटवारी का ये बयान कांग्रेसियों की महिला विरोधी मानसिकता बताता है।