
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की खिलचीपुर जनपद पंचायत में एक कांग्रेस समर्थित युवक ने हंगामा कर दिया। उसके द्वारा सीईओ से बदतमीजी भी की गई। काफी देर तक कैबिन और बाहर गाली गलौज की। इसके बाद सीईओ ने मामला दर्ज करवा दिया।
युवक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने से नाराज है। उसका कहना है कि यहां जमकर कमीशनखोरी चल रही है। यहां के बीजेपी नेता, अधिकारी सब कमीशन ले रहे हैं और गरीबों को आवास नहीं दे रहे। यह कहते हुए उसने सीईओ के कैबिन में घुसकर भी बदतमीजी की और बाहर अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया। इसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार, सीईओ जनपद पंचायत गोविंदसिंह सौलंकी की रिपोर्ट पर हंगामा करने वाले युवक हेमराज पिता देवीलाल दांगी (35) निवासी धुआंखेड़ी (छापीहेड़ा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीईओ ने बताया कि आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा डालकर गालियां दी। बताया जाता है कि उक्त युवक के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जांच शुरू की है। यह भी बताया जाता है कि पीएम आवास नहीं मिलने से वह नाराज है। साथ ही जनपद, ग्राम पंचायत सभी पर रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी के भी आरोप उसने लगाए हैं। हालांकि यह सब जांच का विषय है।
Published on:
20 Feb 2026 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
