19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजगढ़ में ईंट बनाने के लिए खोदे थे गड्ढे, खेलते-खेलते गिर गई मासूम; मची चीख-पुकार

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ईंट बनाने के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
rajgarh news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ईंट बनाने के लिए खोदे गड्ढे में खेलते-खेलते एक सालभर की मासूम गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन ईंटें बनाने में लगे थे। इस बीच खेलते-खेलते बालिका उक्त गढ्डे में गिर गई।

दरअसल, मामला जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के बायपास रोड का है। यहां ईंट भट्टा बायपास पर बच्ची के परिजन ईंटें बनाने में लगे थे। जानकारी के अनुसार दिव्यांशी पिता गोविंद मालवीय (1) निवासी सोनखेड़ा (जीरापुर) की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

आरोपी अरसीद पिता मोहम्मद फारुख निवासी जीरापुर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने अपने ईंट भट्टे पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। गड्ढों के आसपास कोई सुरक्षा बागड़ या जाली नहीं लगाई गई थी। उसी में जाकर बालिका गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बच्ची की मौत के बाद परिजन का रो-रोककर बुरा हो गया। उन्हें संभाल पाना मुश्किल हो रहा था।

गड्ढा खोदकर भरते थे पानी

उल्लेखनीय है कि अमूमन सभी जगह ईंट भट्टे के लिए इसी तरह के गड्ढे खोदे जाते हैं, जहां हमेशा हादसे होने का डर बना रहता है। यहां ईंटें बनाने वाले ऐसे ही गड्ढ़े खोद देते हैं, जिसमें पानी भर दिया जाता है। करीब तीन से चार फीट गहरे गड्ढों में पर्याप्त पानी भर दिया जाता है। इसका उपयोग कर मिट्टी के साथ मिलाकर ईंटे बनाईं जाती हैं। लेकिन ध्यान नहीं रख पाने के कारण अकसर हादसे हो जाते हैं।