17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सीएम ने साधा बड़ा निशाना, बोले- सिपाही के पास इतना तो DG और मंत्री के पास कितना?

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह ने आरक्षक सौरभ शर्मा के पास से जब्त हुए करोड़ों रुपए पर मंत्रियों पर निशाना साधा है।

less than 1 minute read
Google source verification
digvijay singh news

MP News: आरक्षक सौरभ शर्मा के पास मिले करोड़ों रुपए का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरक्षक करोड़ों रुपए को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक साधारण सिपाही के पास करोड़ों रुपए और आधा क्विंटल सोना, डेढ़ क्विंटल चांदी मिली है तो DG के पास कितना धन होगा? गृहमंत्री और परिवहन मंत्री के पास कितना धन होगा? मैं मुख्यमंत्री रह चुका हूं, मेरी भी जांच कराई जाए। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की जांच भी होनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि आरक्षक सौरभ शर्मा के पास इतना पैसा कहां से आया?

दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को दी चेतावनी


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ कलेक्टर को चेतावनी दी है कि 24 तारीख के पहले केसरिया झंडा उतारकर तिरंगा झंडा लगा देना। नहीं तो 24 तारीख को हम लगाएंगे भारत का तिरंगा और भारत माता की जय बोलेंगे।

बता दें कि, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने 3 दिसंबर को भगवा झंडा लगाया था। इस दौरान उन्होंने बयान दिया था कि राजगढ़ से भगवा झंडा लगाकर हिंदू राष्ट्र की पहल कर दी है। इसपर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि केसरिया झंडा लगाना है तो मंदिर पर लगाओ। राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा हुआ है।