
MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बाइक चलाते वक्त युवक की जेब में रखा मोबाइल फट गया। जिससे प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है।
दरअसल, यह पूरा मामला सारंगपुर का बताया जा रहा है। यहां पर पानीपुरी का ठेला लगाने वाले 19 वर्षीय अरविंद सब्जी मंडी गया था। वह अपनी बाइक से नैनवाड़ा गांव लौट रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास अचानक पैंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। जिससे वह नीचे गिर गया। युवक के प्राइवेट पार्ट में बुरी तरह से चोट आई है। साथ ही गिरने की वजह से सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
युवक के भाई ने डॉक्टरों को बताया कि अरविंद ने कुछ दिनों पहले रेडमी कंपनी का सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था। फोन को रातभर चार्जिंग में लगा रखा था। इसके बाद फोन को जेब में रखकर सब्जी लेने चला गया। घर वापस लौटते समय मोबाइल ब्लास्ट हो गया।
हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है।
Updated on:
19 Mar 2025 04:55 pm
Published on:
19 Mar 2025 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
