अधिकारियों ने पार्वती पुल पर आने जाने का रास्ता पूर्णत प्रतिबंधित करते हुए ग्रामीणों का आवागमन रोकने पुल के एक किनारे दीवार बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर विभाग ने पुल पर दोनों तरफ दीवार बनाना दी है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों के सामने खेती किसानी और उनके बच्चों की शिक्षा की समस्या पैदा हो गई है। जिसे हल करने कोई वैकल्पिक रास्ता प्रशासन ने फिलहाल नहीं निकाला है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द आने जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो और कृषि कार्य में कोई व्यवधान न आए। नगरीय क्षेत्र का व्यवसाय भी प्रभावित होना बताया जा रहा है, क्योंकि अधिकांश ग्रामीण पहले बिक्री नरसिंहगढ़ से की जाती थी।