
नजदीकी झालावाड़ बना हॉट स्पॉट, अस्पताल के 40 कर्मचारी पॉजिटिव, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में राजगढ़ के मरीजों की हिस्ट्री मांगी,ब्यावरा.यह ब्यावरा शहर की तस्वीरें हैं जहां तमाम तरह की सख्ती केबावजूद लोग लॉक डॉउन तोड़ते नजर आते हैं।
ब्यावरा.अति उत्साह में मार्केट खुलने की बाट जो रहे जिलेवासियों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है। एक दिन पहले ही जले से लगे समीपवर्ती झालावाड़ (राज.) को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इसमें आश्चर्य की बात यह है कि जो 40 मेडिकल स्टॉफ पॉजिटिव आया है वह पायली गांव की कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से आया। उपचार करते वक्त स्टॉफ को यह समझ नहीं आया, अब जब दूसरी रिपोर्ट उन लोगों की पॉजिटिव आई तो पूरे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, जिले के जीरापुर से लगे पायली (आगर माला) गांव के मांगीलाल की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे क्वारेंटाइन किया गया था। दूसरी और तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ जाने के बाद प्रशासन बेफिक्र हो गया लेकिन रविवार-सोमवार को परेशानी उस वक्त बढ़ गई जब झालावाड़ में 40 केस पॉजिटिव सामने आए। इसके बाद वहां हॉट स्पॉट बना दिया गया और कॉन्टैक्ट हिस्ट्री ट्रेस की गई, जिसमें सामने आया कि राजगढ़ के भी कुछ लोग उस समय में उपचार करवाने पहुंचे थे। अब उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसी तारतम्य में झालावाड़ कलेक्टर ने राजगढ़ जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। वहीं, जिले की चिंता भी अब कुछ हद तक इसलिए बढ़ गई कि जिस टाइम पीरियड में मांगीलाल की मृत बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई उस वक्त जीरापुर, माचलपुर, गोघटपुर सहित बकानी और झालावाड़ से लगे मप्र के कई गांवों, कस्बों के लोग झालावाड़ गए थे। करीब 350 लोगों की सूची झालावाड़ अस्पताल प्रबंधन के पास है, उन्होंने राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में मदद मांगी है। ऐसे में फिलहाल पूरी तरह से मार्केट खुलने और लॉक डॉउन समाप्ति की ओर बेफिक्र होने की जरूरत नहीं है।
झालावाड़ कलेक्टर का राजगढ़ को पत्र, स्क्रीनिंग करें?
राजगढ़.पिछले दिनों कालीबाई पति मनोहर नाम की एक महिला झालावाड़ अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान जिन डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया वे कोरोनो पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में कहीं कालीबाई पति मनोहर सिंह भी संक्रमित न हों इसे लेकर पत्र लिखा गया है। हालांकि पत्र में महिला के पते में सिर्फ राजगढ़ के अलावा कुछ नहीं था, ऐसे में उसे ट्रेस कर पाना चुनौती बन रहा, लेकिन बाद में पता चला कि वह मिश्रोली राजस्थान में रहती है। देर शाम जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसे अपडेट किया। झालावाड़ कलेक्टर ने जिला प्रशासन को पत्र लिख महिला की तलाश करते हुए उसे क्वारेंटाइन या आइसोलेशन में रखने की बात कही थी।
राजस्थान से सीधा संपर्क इसलिए ज्यादा खतरा
झालावाड़ से शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों का भी सीधा संपर्क है। मजूदरों की आवाजाही के साथ ही लॉक डॉउन के बीच भी कच्चे और बिना रूट वाले रास्तों से भी लोगों की आवाजाही होती रही। तमाम प्रकार की सख्ती, बॉर्डर सील कर देने के बावजूद लोगों का आना-जाना कम नहीं हुआ। कोई कम भाव में मिलने वाले डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे तो कोई अन्य जरूरी काम से। सभी की हिस्ट्री को ढूंढऩा राजगढ़ और झालावाड़ जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा है।
...तो क्या ऐसी रिस्क में मार्केट खुलना जरूरी है?
ऑरेंज से ग्रीन जोन में आए राजगढ़ जिले में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने फिलहाल तमाम प्रकार की सख्ती यथावत रखी है बावजूद इसके लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। बैंकों से लेकर किराना दुकान व अन्य प्रमुख मार्केट में भीड़ आम दिनों जैसी लग रही है। कोई इसे गंभीरता से ही नहीं लेना चाहता। चाय, नाश्ते तक की दुकानें बीते दिनों आए सीएम के खुलने की छूट वाले निर्देश के बाद खुलने लगी है। ऐसे में खतरे की गंभीरता को कोई समझना ही नहीं चाहता। क्या झालावाड़ से मांगी गई कॉन्टैक्ट हिस्ट्री के बाद भी मार्केट का खुलना जरूरी है? क्या यह नहीं हो सकता कि वहां संपर्क में आया व्यक्ति हमारे ही मार्केट में घूम रहा हो?
कॉन्टैक्ट हिस्ट्री ढूंढ़ रहे हैं
झालावाड़ से जो कॉन्टैक्ट हिस्ट्री मांगी गई है वह हम ढूंढ़ रहे हैं। जिस महिला का नाम दिया गया है उसमें एड्रेस नहीं है। फिर भी हम तय तारीख के ब्यौरे के हिसाब से जानकारी जुटा रहे हैं।
-डॉ. महेंद्र पाल सिंह, नोडल अधिकारी, कोविड-19, राजगढ़
सख्ती यथावत रखेंगे
फिलहाल कोई छूट हम नहीं दे सकते, सख्ती को यथावत रखना होगा। जहां भी लोग मार्केट में भीड़ जुटा रहे हैं उन्हें हटाने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन, पुलिस को दिया गया है। वे ही इन्हें हटाएंगे।
-नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर, राजगढ़
Published on:
28 Apr 2020 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
