3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पं.प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने से पहले 1.5 गुना हो गया रूम का किराया, होटल, लॉज सब फुल

पंडित प्रदीप मिश्रा की संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा 19 अगस्त से शुरू होने वाली है, कथा शुरू होने से पहले ही आसपास के सभी होटल, लॉज और धर्मशालाएं फुल हो गए हैं, हैरानी की बात तो यह है कि रूम का किराया भी 1.5 गुना हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Aug 2023, 2:23 PM IST

pmishra.jpg

मध्यप्रदेश के राजगढ़ शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर पंडित प्रदीप मिश्रा की संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा 19 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगी, ये कथा 23 अगस्त तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का वाचन करेंगे, कथा राजगढ़ से ब्यावरा रोड पर अजीतगढ़ चोखी ढाणी के समीप देवेंद्र जैन की जमीन पर बने विशाल पांडाल में आयोजित होगी। जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होंगे।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं, इस कारण राजगढ़ ब्यावरा सहित आसपास के क्षेत्र के सभी होटल, लॉज और धर्मशालाएं फुल हो गई है, बताया जा रहा है कि रूम का किराया भी पहले की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक हो गया है, यहां कथा शुरू होने से एक महीने पहले से बुकिंग शुरू हो गई थी, लोगों ने पांच से सात दिन के लिए रूम बुक कर दिए हैं।

घरों में भी किराये से दे रहे कमरे
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु राजगढ़ ब्यावरा पहुंचे हैं, इस कारण राजगढ़ और ब्यावरा में होटल, लॉज फुल हो जाने के बाद कई लोगों ने अपने घरों में भी कमरे किराए पर दे दिए हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

पांडाल में रात गुजारेंगे श्रद्धालु
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु पांडाल में ही रात गुजार सकेंगे, इससे उन्हें आवाजाही में भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, आयोजन समिति सहित समाजसेवी संगठनों द्वारा उनके चाय-नाश्ते और खाने की व्यवस्था भी की गई है।