27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में दुर्घटना का शिकार हुए PM Modi के भाई,जानिये अब क्या है स्थिति

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे राजगढ़, मैजिक वाहन ने मारी उनकी गाड़ी में टक्कर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Nov 2017, 4:33 PM IST

rajgarh news, wedding function, PM's brother, mp patrika news, rajgarh patrika news, political news

राजगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी रविवार को सारंगपुर में राधेश्याम राठौर के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां वे कार्यक्रम के बाद रेस्ट हाउस पहुंचे और रेस्ट हाउस पहुंचने के बाद जब कार में बैठकर घर की तरफ रवाना हो रहे थे। उसी समय हाईवे से निकल रहे एक मैजिक वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

इस टक्कर में प्रहलाद मोदी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही यह घटना घटित हुई। उसके तुरंत बाद मोदी के ड्राइवर और मैजिक वाहन के ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई। लेकिन यह बात ज्यादा फैले न ऐसे में वे घटना स्थल से निकल गए। हालांकि इस संबंध में थाने में किसी प्रकार का कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया।

काले कांच वाली गाड़ी से पहुंचे थे

प्रधानमंत्री के भाई प्रहलाद मोदी जिस वाहन से सारंगपुर पहुंचे थे। उसमें न तो नंबर था और न ही उसके कांच पारदर्शी थे। काले कांच वाली गाड़ी के लिए फालो गार्ड भी लगी हुई थी। लेकिन जिस समय यह घटना घटित हुई। फालो गार्ड गाड़ी से काफी आगे चले गए थे। जिसके कारण कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी।

श्रमदान से निखार रहे पार्क को

इधर, शहर के एसपी बंगले के सामने स्थित पार्क जो कि कटिले पेड़ों के कारण लोगों ने वहां देखना भी बंद कर दिया था। चौपाल ग्रुप द्वारा इस पार्क को निखारने के लिए सेवा भावी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। देखते ही देखते ग्रुप से कई लोग जुड़े और हर रविवार को यहां श्रमदान के लिए पहुंच रहे है। आमजन को श्रमदान करते देख रविवार को नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेष गुप्ता भी वहां पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि लोगों के बैठने के लिए कुर्सी और बच्चों के लिए झूले लगाने का आश्वासन दिया। इससे पहले श्रमदानियों ने पूरे पार्क की मिट्टी को साफ करते हुए वहां के कटीले पेड़ व पौधों को भी हटाया। उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से हर रविवार को यहां श्रमदान किया जा रहा है।