
भानपुरा के एक परिवार की खुशियां बदल गई मातम में, चार युवक हादसे में जिंदा जले
rajesh kumrawat/ bhanu thakur
सोयतकला। इन्दौर कोटा मार्ग पर सोयतकलां से 15 किलोमीटर दूर राजस्थान के जिला झालावाड के रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुंवास के समीप बुधवार की शाम 7.45 बजे के लगभग आमने सामने दो कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार चार व्यक्ति की जलने से मृत्यु हो गई। वहीं कार में सवार पांचवा व्यक्ति गंभीर अवस्था में कांच तोडकऱ बाहर निकल गया। जिसको झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों कारों की भिड़ंत के बाद कोटा इंदौर मार्ग पर 1 घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों कारों में दुर्घना के बाद आग लग जाने से खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार चारों व्यक्तियों के शव बुरी तरह से जल चुके थे, जिनको बाहर निकाला। वही मार्ग को सुचारू चालू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार में सवार पांचो व्यक्ति डोंगरगांव मध्य प्रदेश आगर जिले के थाना सोयतकलां के निवासी थे, अपने गांव डूंगर गांव से झालावाड़ की तरफ आ रहे थे। वही झालावाड़ से माथनिया गांव की ओर जा रही टाटा विस्टा कार में माथनिया निवासी हैप्पी व उसकी चचेरी बहन श्रुति सवार थे। दोनों भाई बहन को भी चोट आई है। लेकिन उनकी सूझबूझ से वह बाहर निकल गए दोनो की जान बच गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन व्रता अधिकारी तपेंद्र मीणा सहित सुनेल थाना सहित रायपुर थाने से पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। रायपुर पुलिस ने चारों युवकों की लाशो का पीएम करावाकर परिजनो को सौप दी गई।
जानकारी क अनुसार डोंगरगांव नगर के दो परिवारों के लिए बुधवार काल बनकर आया। एक मां के सिर से उठा पुत्र का साया तो एक संतान के सिर से उठा पिता का साया दोनों परिवार रो रो कर बुरा हाल है। नगर के दोनों परिवारों में नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गई। प्रखर व्यास की मां वंदना सोयतकला में कालिदास स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी उसे क्या मालूम कि जब मैं वापस आऊंगी तो मेरा पुत्र मेरा साथ छोड़ चुका होगा। 6 माह पूर्व ही प्रखर के पिता ने भी पुत्र का साथ छोड़ दिया था। अब पुत्र ने भी मां का साथ छोड़ दिया। वही दूसरे परिवार का पुत्र यशवंत राठोड़ की गत वर्ष ही शादी हुई थी उसकी पत्नी के गर्भ में 8 माह की संतान पल रही है वह संतान भी पिता को नहीं देख पाएगी। बुधवार रात को कार हादसे में चार युवको की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। गुरुवार को सुबह सभी चारो युवकों का अपने अने गृह नगर मे अतिंम संस्कार किया गया।
घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहा
घायल देवराजसिह पिता गजराजसिह उम्र 21 वर्ष नीवासी डोंगरगांव तहसील सुसनेर जिस को गंभीर अवस्था में झालावाड़ रेफ र किया गया था, झालावाड़ से उसको कोटा रैफ र कर दिया गया जिसका इलाज वहां पर गंभीर अवस्था में चल रहा है।
इन चार युवकों की हुए जलकर मौत
- भानुप्रतापसिह पिता विजयसिह उम्र 21 वर्ष निवासी पाचाखेडी तहसिल भानपुरा।
- प्रखर व्यास निवासी डोंगरगांव।
- भूरू बना पिता जुगराजसिह राठौड़ निवासी डोंगरगांव।
- भूपेन्द्र पिता मंग्गूसिह निवासी भागपुरा उम्र 20 वर्ष तहसील खिलचीपुर जिला राजगढ।
----------------------------
Published on:
07 Apr 2022 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
