वहीं कमरे में छुपे शिक्षक ने डायल १०० को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को वहां से निकालते हुए पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष दयाराम सहित उसके साथ पथराव और मारपीट में शामिल तूफान सिंह ,सौरम बाई, चमन और लखन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। यहां बता दें कि जब शिक्षक हेमराज शर्मा अपने आप को बचाने के लिए स्कूल में बंद हो गया था तो उसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।