
RAPE : युवक बारह साल की बच्ची से कर रहा था बलात्कार...
राजनांदगांव. हैवानियत की हद पार करने वाले एक मामले में एक दरिंदे ने आठ साल की मासूम (8 year old minor raped in Rajnandgaon) से पहले बलात्कार किया फिर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन से कटकर बच्ची की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी दीपक बघेल (29)को गिरफ्तार कर लिया। थाने से भागने की कोशिश में आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। सोमनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च को ट्रेन से कटकर एक बच्ची की मौत होने की जानकारी मिली थी।
जांच में पता चला कि आरोपी के साथ बच्ची को आखिरी बार जब देखा गया था जब वह बच्ची और उसके 6 साल के भाई को एक कार्यक्रम में ले गया था। शराब के नशे में उसने बच्ची के भाई को वहीं छोड़ बच्ची को दूर ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद उसने बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन से कटकर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन थाने लाने के बाद उसने वहां से भागने का प्रयास किया जिसमें वह घायल हो गया। उसे पुलिस ने तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ धारा 302 सहित 363, 366, 376-2 एफ, 376 (2) (द्य) 201 के तहत मामला दर्ज किया है।
सोमनी थाना के निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह ने कहा, नाबालिग से बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, इस दौरान में वह घायल हुआ है। अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Published on:
07 Mar 2021 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
