CG Crime: त्योहारी सीजन में अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री बढ़ गई है। कोचिए पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से शराब की तस्करी कर यहां खपा रहे हैं। चिल्हाटी पुलिस ने महाराष्ट्र से कार में तस्करी कर ला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित 350 पौव्वा संतरी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।