12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: नए साल से पहले हादसा, अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवती की मौके पर मौत

CG Accident: अनियंत्रित होकर गिरने से 23 साल के युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना मनगटा इलाके में हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

CG Accident: राजनांदगाव में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से 23 साल के युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना मनगटा इलाके में हुई। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया​ कि सोमनी के शिकारीटोला में रहने वाला डुलेश्वर धनकर (25) अपनी दोस्त नवागांव निवासी चित्ररेखा धनकर (23) के साथ मनगटा घूमने गया था।

दोनों शाम को घर लौट रहे थे, उनकी बाइक तेज रफ्तार में थी, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को सिर पर गंभीर चोटें आई थी।