14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के सभी थाना प्रभारियों ने किया बैंकों का औचक निरीक्षण

बैंकों के आसपास मौजुद संदिग्धों की पुलिस ने की छानबीन

2 min read
Google source verification
system

शहर के सभी थाना प्रभारियों ने किया बैंकों का औचक निरीक्षण

राजनांदगांव. पुलिस ने आज शहर के बैंकों का औचक निरीक्षण कर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। बैंकों के सीसीटीवी कैमरों, सिक्यूरिटी अलार्म और गार्ड की तैनाती जैसी चीजों को देखा और बैंकों को सुरक्षा के साधन दुरूस्त करने के निर्देश दिए। शहर के सभी थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपने अपने इलाके के बैंकों की पड़ताल की।

राजनांदगांव शहर में तकरीबन दो दर्जन बैंक कार्यरत है। सोमवार को शहर कोतवाली, बसंतपुर थाना, लालबाग थाना और चिखली पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने अपने अपने इलाकों के बैंकों में दबिश देकर जांच की। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थाना प्रभारी कोतवाली और उनकी टीम ने कोतवाली क्षेत्र में आने वाले बैंक स्टेट बैंक मुख्य शाखा, कलक्ट्रेट शाखा, तिरंगा चौक ब्रांच, आंध्रा बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, बंधन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन ओव्हरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बडौदा, यूनियन बैंक को में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

थाना बसंतपुर क्षेत्र में पडऩे वाले मुख्यत: स्टेट बैंक कृषि शाखा, गौशाला शाखा, एक्सिस बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडसइंड बैंकों की थाना प्रभारी बसंतपुर एवं उनकी टीम ने जांच की। चिखली क्षेत्र के समीप आने वाले बैंक केनरा बैंक, बैंक ऑफ बडौदा को चौकी प्रभारी चिखली ने अपनी टीम के साथ चेक किया। थाना लालबाग क्षेत्र में आने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, देना बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को थाना प्रभारी लालबाग एवं टीम द्वारा चेक किया गया।

इन चीजों की पड़ताल

औचक चेकिंग अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा बैंकों में आवश्यक रूप से आरबीआई के द्वारा जारी किए गए सुरक्षा संबंधी मापदंड एवं दिशानिर्देशों के संबंध में बारिकी से चेकिंग की गई। बैंकों में लगे सीसीटीव्ही कैमरे, सेक्युरिटी अलार्म एवं गार्ड की चेकिंग की गई। साथ ही बैंकों में उपस्थित शाखा प्रबंधक अन्य बैंक कर्मी एवं सुरक्षा गार्ड से सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

किया गया सचेत

बैंक में किसी भी व्यक्ति द्वारा अपना मुह ढककर प्रवेश करने पर उन्हे तत्काल टोकने कहा गया तथा बैंकों के बाहर आसपास अनावश्यक रूप से बैठने तथा बैंक में आने जाने वाले लोगों पर बाहर से निगाह रख, उठाईगिरी करने वाले गिरोह के संबंध में भी बैंक गार्ड एवं बैंक में उपस्थित आम लोगों को बताया गया। पुलिस का औचक निरीक्षक भविष्य में जारी रहेगा।

ये रहे शामिल

कार्रवाई में शहर के थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक याकूब मेमन, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक विनोद मंडावी, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक सुरेश धु्रव, चौकी चिखली प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा एवं टीम सक्रिय रही।