
आंरभ एक प्रयास संस्था द्वारा एक शाम माता-पिता के नाम का हुआ आयोजन ...
राजनांदगांव. एक अनुठा कार्यक्रम समता वृद्धाआश्रम के वृद्धजनों के साथ गायत्री स्कूल के आडिटोरियम में रविवार ९ फरवरी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धा आश्रम के वृद्ध-जनों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में खेल, रेंप वाक, आकर्षण के केंद्र रहे जिसमें वृद्धजन रंग बिरंगे पोशाक में संगीत के साथ प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर ने अपने उद्बोधन में आरंभ एक प्रयास की अध्यक्ष रूपम सोनछत्रा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए संस्था की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को कमिश्नर सीके कौशिक, सभापति धकेता आदि ने भी संबोधित किया।
सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में रायपुर लाफ्टर क्लब ने भी अपने कौशल प्रस्तुत किया जिससे विभिन्न असाध्य रोगो का निदान किया जा सकता है। कार्यक्रम में शहर में विभिन्न क्षेत्रों में, गणमान्य नागरिकों द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
रैंप वाक कर उपस्थितजनों की प्रशंसा बटोरी
ज्ञातव्य रहे की उपरोक्त संस्था में केवल महिलायें एवं बहुएं हैं जिन्होंने भी रेंप वाक कर उपस्थितजनों की वाहवाई लूटी। संस्था की प्रमुख रूपंम सोनछत्रा सीए द्वारा शानदार मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया और बताया कि आगे भी सेवा कार्य का संचालन संस्था द्वारा किया जाएगा।
Published on:
13 Feb 2020 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
