
BJP Manifesto 2024: पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रामदास अठावले के बाद अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह की गरज प्रदेश में गूंज उठी है। अमित शाह राजनांदगाव लोकसभा सीट को साधते हुए बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान जनसभा में शाह ने जनता से बीजेपी प्रत्याशीसंतोष पांडेय भारी बहुमत देकर जीतने की अपील की।
Amit Shah In CG: इस जनसभा का आयोजन राजनांदगाव के खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में किया गया था। जनसभा संबोधित करते हुए अमित शाह ने 'बीजेपी की संकल्प पत्र' यानी 'मोदी गारंटी 2024' का जिक्र किया। शाह बोले - हम पूरे देश में यूसीसी लागू करेंगे। पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक समय पर कराएंगे। पानी की तरह नल से गैस कनेक्शन भी देंगे।
Amit Shah In Chhattisgarh: कांग्रेस पर जमकर वार करते हुए अमित शाह बोले - देश में दस साल तक सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार रही लेकिन कुछ नहीं किया। शाह ने आगे कहा कि हमने धान खरीदी की सीमा बढ़ाई, हमने 3 महीने में मोदी सरकार की कई गारंटी को पूरी की। हमने शुगर फैक्ट्री खोला था जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया हम फिर उसे शुगर फैक्ट्री को फिर से चालू करेंगे।
Updated on:
15 Apr 2024 08:05 am
Published on:
14 Apr 2024 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
