खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि जिले के राइस मिलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में तीन राइस मिलों की जांच एवं भौतिक सत्यापन में धान व चावल की कमी पाई गई। कार्रवाई में माँ परमेश्वरी राइस मिल चारभाठा डोंगरगढ़ से 800 क्विंटल धान एवं 1000 क्विंटल चावल, श्याम इंडस्ट्रीज महराजपुर छुरिया से 500 क्विंटल धान एवं 1450 क्विंटल चावल तथा मेसर्स एमजे फूड प्रोडक्ट डोंगरगढ़ से 4000 क्विंटल धान एवं 1800 क्विंटल चावल कुल 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया और संबंधित राइस मिलर्स को नोटिस जारी कर प्रकरण न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।