
CG Crime: बसंतपुर पुलिस ने 30 जून रविवार रात को स्कूल कोचिंग वाहन में रायपुर से गांजा की तस्करी कर बालोद ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 42 हजार कीमत की 8 किलो ग्राम गांजा बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रो मेें अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचियों को गिरफ्तार किया है।
कोचियों के कब्जे से 417 पौव्वा शराब बरामद की गई है। बसंतपुर पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के गौरव पथ मार्ग पानी टंकी के पास वाहन क्रमांक सीजी-04-एनएफ 2720 में गांजा की तस्करी कर ले जाया जा रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोक जांच की गई। जांच के दौरान वाहन के अंदर अलग-अलग पैकेट में 8 किलो 390 ग्राम गांजा जब्त की गई।
पुलिस ने गांजा ले जा रहे आरोपी आकाश निहाल पिता दर्पन निहाल और जितेन्द्र सिंह राजपूत पिता श्याम सिह दोनों निवासी गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजा की कीमत 42 हजार आंकी गई है। आरोपियों द्वारा स्कूल कोचिंग बस में गांजा को रायपुर से बालोद ले जाया जा रहा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने 29 जून शनिवार व 30 जून रविवार दो दिन में अवैध शराब बिक्री के 24 मामले दर्ज कर 25 आरोपियों की गिरफ्तारी करते 417 पौव्वा शराब बरामद की है। कोतवाली पुलिस द्वारा 4 प्रकरण में 83 पौव्वा, बसंतपुर द्वारा 3 प्रकरण में 98 पौवा, सोमनी द्वारा 1 प्रकरण में 17 पौवा, डोंगरगढ़ द्वारा 3 प्रकरण में 35 पौवा जब्त किए।
Updated on:
2 Jul 2024, 6:46 PM IST
Published on:
2 Jul 2024, 6:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.