2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: 3 दिसंबर को खुलेगा 81 प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, गणना की तैयारी

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही आम मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023: 3 दिसंबर को खुलेगा 81 प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, गणना की तैयारी

CG Election 2023: 3 दिसंबर को खुलेगा 81 प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, गणना की तैयारी

राजनांदगांव। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही आम मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है। 3 दिसंबर को मतों की गिनती के साथ ही परिणाम आएगा। परिणाम आने से पहले प्रमुख दलों की ओर से जीत को लेकर दावे किए जा रहे हैं। सभी दल खुद की स्थिति को मजबूत बता रहे हैं। शहर के हर चौक-चौराहों पर परिणाम की चर्चा हो रही है। प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी? इसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजीयक के आदेश पर खरीदी केन्द्र बदलना समिति प्रबंधक को पड़ा भारी, हुए निलंबित

राजनीतिक दलों के लिए एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। 17 दिन के बाद परिणाम सामने आएगा। 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर कैंपस राजनांदगांव स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। राजनांदगांव में चार विधानसभा की मतगणना होगी। खैरागढ़ और मोहला-मानपुर में पहली बार मतगणना होगी। इस तरह 6 विधानसभा के 81 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting 2023 : दादी-पोती की जोड़ी ने किया वोट, इधर 101 साल की बुजुर्ग व्हील चेयर पर पहुंची मतदान केंद्र

सभी को उपस्थित रहने निर्देश दिए गए

इधर प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह की अध्यक्षता में 17 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आवश्यक तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। वेयर हाउस के गोदाम में होेने वाली मतगणना के लिए 270 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन ने तय किया है कि दो दिन के बाद इन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। वहां हर प्रत्याशी अपने एक-एक अभिकर्ता को बैठा सकेगा।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting : वोटिंग को लेकर बुजुर्गों में दिखा गजब का उत्साह, देखें झलकियां

होम वोटिंग की भी गिनती

निर्वाचन शाखा के अफसरों ने बताया कि सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा। ज्ञात हो कि पहली बार होम वोटिंग की सुविधा दी गई थी। दिव्यांगोें और बुजुर्गों ने घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता निभाई है।

मतदान और प्रतिशत

चारों विधानसभाओं में कुल 81.86 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 80.92 प्रतिशत पुरूष, 82.79 प्रतिशत महिला व 16.67 प्रतिशत अन्य मतदाता ने मतदान किया। कुल छह लाख 67 हजार 515 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें तीन लाख 29 हजार दो पुरूष, तीन लाख 38 हजार 512 महिला मतदाता व एक अन्य मतदाता शामिल है। डोंगरगढ़ में 81.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

Story Loader