राजनांदगाव। cg election 2023 : असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा समाप्त होने के बाद लौटते समय हिमंत बिस्वा का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सामना हो गया। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाकर हाल चाल जाना। दोनों के चेहरों पर हल्की मुस्कान नजर आई। बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के लिए प्रचार के लिए यहां आए हैं। इधर सीएम बघेल भी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं।