
CG Election 2025: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा। राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने पार्टी छोड़ दी। जिला अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। 1988 से कांग्रेस में छात्र नेता के तौर पर शामिल हुए थे। अनिल मानिकपुरी वर्तमान में जिला अध्यक्ष थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मानिकपुरी ने राजनांदगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने इस्तीफा के माध्यम से कहा है कि, उन्होंने बडे़ दुखी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने वर्ष 1988 से कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़कर अपनी राजनीतिक की शुरूआत की थी और आज नवीन जिला- मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद तक की लंबी यात्रा तक 36 वर्षो से कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को तन-मन-धन योगदान दिया है।
CG Election 2025: आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल 28 जनवरी तक आखिरी तारीख थी। जिसके नाम वापसी की तारीख 30 जनवरी थी। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 18 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की गणना होगी।
Published on:
31 Jan 2025 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
