29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : कांग्रेस 3000 तक ले जाएगी धान की कीमत, चुनावी सभा में राहुल गांधी ने की कई बड़ी घोषणा

CG Election 2023 : राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल(धान का दाम) प्रदान कर रहे हैं... हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे...

less than 1 minute read
Google source verification
rahul_in_rajnandgaon.jpg

CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव में जीत के लिए राहुल छत्तीसगढ़ का (Rahul gandhi in cg) मोर्चा संभाले हुए हैं। शनिवार को कांकेर और कोंडागांव में चुनावी सभा करने के बाद आज राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं। यहां स्टेट हाई स्कूल मैदान में आम सभा को संबोधित किया है। (CG Assembly election ) इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की है। वहीं धान की कीमत 2640 से बढ़ाकर 3000 रुपए तक करने की बात भी कही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पांच साल पहले इसी तरह की बैठक में भूपेश बघेल, मैंने और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार वादे किए थे। सबसे बड़ा वादा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हमने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा लेकिन आज हम राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल(धान का दाम) प्रदान कर रहे हैं... हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।"

सीएम ने ट्वीट कर दी गारंटी
हमारी गारंटी: राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा


हमारी गारंटी: डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

Story Loader