
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यातायात विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीन सवारी, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और शराब सेवन के बाद वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। शराब सेवन करने वालों का सड़क पर ही ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है।
यातायात विभाग के जवान आउटर में खड़े होकर वाहन चालाने वालों की कागजात जांच के साथ हेलमेट, तीन सवारी और शराब सेवन का भी जांच कर रहे हैं। ऐसे ही शराब सेवन कर वाहन चालने वाले चार लोगों पर गुरुवार शाम को चालानी कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा नो पार्किंग वाहनों में 20 कार्रवाई, दोपहिया वाहन में तीन सवारी में 7 कार्रवाई, दोपहिया में बिना हेलमेट पर 5 एवं अन्य धाराओं में 20 वाहनों पर कार्रवाई कर कुल 52 वाहन चालकों से 16 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Published on:
07 Dec 2024 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
मोहला-मानपुर में ‘हरा सोना’ का सीजन शुरू, नक्सल साये से मिली आजादी, DFO की अपील- जंगल में सतर्क रहें

