11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Truck Accident: खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर लापरवाही बनी जानलेवा, डंपर से टकराने से एक की मौत

Truck Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Truck Accident: खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर लापरवाही बनी जानलेवा, डंपर से टकराने से एक की मौत

डंपर से टकराने से एक की मौत (Photo Patrika)

Truck Accident: डोंगरगढ़ के ग्राम अछोली में खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर खड़े डंपर के कारण लगातार दूसरे दिन भी बड़ा सडक़ हादसा हो गया। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। बीती रात पहले हादसे में कार क्रमांक सीजी 08 बीजी 2127 सडक़ किनारे खड़े डंपर (सीजी 08 एआर 9963) से पीछे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार चालक विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

अगले दिन फिर उसी स्थान पर हादसा

रविवार तडक़े लगभग 4 बजे महाराष्ट्र पासिंग ट्रक (एमएच 40 सीवाई 9799) भी उसी खड़े डंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर शनिवार रात एक यात्री बस भी बाल-बाल बच गई थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार दो दिनों में हुई दुर्घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।

प्रशासन ने हटवाया डंपर

ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और सडक़ पर खड़े डंपर को हटवा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह से खराब वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इससे सम्बंधित खबर

कार और बाइक में भिड़ंत से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खैरडीह गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कार से जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़े पूरी खबर

सड़क हादसे में किसकी गलती? सच बताएगा डैशकैम

सड़क हादसों के बाद होने वाले विवाद को देखते हुए वाहन में डैशकैम लगाने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। मारपीट और दबाव बनाकर वसूली की घटनाओं की स्थिति को देखते हुए मालवाहकों से लेकर कार के ऑनर इसे लगवा रहे हैं। हर पल की रिकॉर्डिंग करने वाला यह छोटा सा कैमरा वाहन चलाते समय आसपास चल रहे वाहन के साथ ही किसी भी तरह का हादसा होने पर वास्तविकता की जानकारी देता है। पढ़े पूरी खबर