
हुक्का पार्टी में 6 युवक गिरफ्तार (photo source- Patrika)
Hookah Party Raid: दुर्ग जिले के डोंगरगढ़ शहर में देर रात एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी में पुलिस ने रेड मारी, जिसमें मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है।
वहीं सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस के अंदर कई युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा। मौके से हुक्का सेट और उससे संबंधित अन्य सामग्री भी जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सभी युवक डोंगरगढ़ शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में देर रात होने वाली अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों और फार्म हाउसों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ED की रेड पर सियासत गरम
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूद (जिला धमतरी) में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के केंद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर का नाम सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
ईडी की कार्रवाई से सियासी तापमान हाई
ईडी की टीम ने सुबह-सुबह दबिश देकर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। इस कार्रवाई को भारतमाला परियोजना के तहत हुए कथित मुआवजा घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच एजेंसी फिलहाल दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
Updated on:
07 May 2026 03:40 pm
Published on:
07 May 2026 03:40 pm
