
सुशासन तिहार में अधिकारियों को बनाया बंधक ( Photo - Patrika )
Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सुशासन तिहार मना रही है। इस अभियान के दौरान आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में बड़ा बवाल हो गया। वार्ड क्रमांक-5 स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाधान शिविर में उस समय लोगों को फूट पड़ा जब स्थानीय लोगों ने वर्षों से लंबित पट्टा वितरण की मांग की मांग की। वहीं देखते ही देख लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं पट्टा नहीं मिलने पर वार्डवासियों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए आंबेडकर भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अंदर मौजूद अधिकारियों को करीब डेढ़ घंटे तक बाहर निकलने नहीं दिया। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भवन का ताला खुलवाकर अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पुलिस की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते पट्टा संबंधी मांगों का समाधान कर देता, तो सुशासन तिहार जैसे सरकारी अभियान के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। इधर इस घटना से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
इधर नारायणपुर जिला में सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम गोहड़ा, ग्राम पंचायत मालिंगनार, जनपद पंचायत नारायणपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के रूप में व्हीलचेयर वितरित की गई। व्हीलचेयर प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं प्रशासन का आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवा प्रदाय तथा आमजन की समस्याओं के संवेदनशील निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Published on:
13 May 2026 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
मोहला-मानपुर में ‘हरा सोना’ का सीजन शुरू, नक्सल साये से मिली आजादी, DFO की अपील- जंगल में सतर्क रहें

