
विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मान, दी एक लाख की सहायता राशि ( Photo - Patrika )
Mehak Narwase in indian womens team: छत्तीसगढ़ की बेटी भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं। राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक नरवासे ने बीसीसीआई कैंप से लौटने के बाद अपने माता-पिता के साथ रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महक का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने महक से क्रिकेट और उसके भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि महक ने राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
राजनांदगांव के कौरिनभांठा क्षेत्र की रहने वाली महक नरवासे को भारतीय टीम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए डॉ. रमन सिंह ने तत्काल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग को युवा खिलाड़ी के लिए बड़ा प्रोत्साहन माना जा रहा है।
बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने 22 जून से शुरू होने वाली भारत-श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का उप कप्तान चुना है। महक का चयन आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में किया गया है। टीम की कप्तानी भाविका अहिरे को सौंपी गई है। राजनांदगांव की महक भारतीय टीम में जगह बनाने वालीे छत्तीसगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है। इस सीरीज के सभी मैच भारत की मेजबानी में खेले जाएंगे।
प्रदेश की खिलाड़ी महक नरवासे पिछले कई वर्ष से छत्तीसगढ़ की विभिन्न आयु वर्गों की महिला टीमों की नियमित सदस्य रही है। वे अंडर-15, 19, 23 और सीनियर महिला टीम को प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वर्तमान में वे बेंगलूरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। एनसीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए ही उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है।
महक ने वर्ष 2025-26 बीसीसीआई अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 विकेट झटके थे और पांच मैचों में 53 रन बनाए थे। वहीं, महक ने अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पांच मैचों में 8 विकेट लेने के साथ ही 67 रन भी का योगदान किया था।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी, उपाध्यक्ष अजय पांडे, पार्षद घनश्याम लाल, रवि सिन्हा तथा कोच मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भी महक से मुलाकात कर क्रिकेट के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह है मैचों का शेड्यूल
पहला टी-20 मुकाबले
पहला मैच 22 जून को
दूसरा मैच 24 जून को
तीसरा मैच 27 जून को
( सभी मैच चेन्नई में खेले जाएंगे)
वनडे सीरीज
पहला मैच 30 जून,
दूसरा मैच 3 जुलाई,
तीसरा मैच 6 जुलाई
(सभी मैच पुडुचेरी में होंगे)
Updated on:
13 Jun 2026 11:42 am
Published on:
13 Jun 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
