6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भुगतान में आचार संहिता का नहीं होगा रोड़ा, जल्द ही खाते में आएगी राशि

CG Agriculture : खरीफ सीजन में बोए धान की फसल को बुधवार से सहकारी सोसाइटियों के माध्यम से खरीदी शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification
भुगतान में आचार संहिता का नहीं होगा रोड़ा, जल्द ही खाते में आएगी राशि

भुगतान में आचार संहिता का नहीं होगा रोड़ा, जल्द ही खाते में आएगी राशि

राजनांदगांव। CG Agriculture : खरीफ सीजन में बोए धान की फसल को बुधवार से सहकारी सोसाइटियों के माध्यम से खरीदी शुरू हो गई है। किसानों द्वारा उपज बेचने लिए गए टोकन के आधार पर पहले दिन 529 किसान केंद्र पहुंचे। जिनसे 22 हजार 63.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई। वहीं पहले ही दिन राजनांदगांव जिले से 168.59 लाख रुपए की लिंकिंग माध्यम से कर्ज की वसूली भी हो गई है। किसानों के जहन में आचार संहिता के बीच भुगतान में देरी होने की बातें आ रही है, लेकिन बता दें कि आचार संहिता का रोड़ा धान बिक्री के भुगतान में नहीं होगा। जल्द से जल्द किसानों को उनके खातों में भुगतान किया जाएगा। किसानों को पीएफएमएस माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Diwali Festival 2023 : बाजारों में बढ़ी त्योहारी भीड़, मालवीय रोड, बंजारी रोड में अभी से जाम के हालात


पहले दिन भले ही उपार्जन केंद्रों में धान की आवक कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी। बता दें कि धान खरीदी 31 जनवरी तक जारी रहेगी। फिलहाल अभी हरुना किस्म के धान की कटाई तेजी से चल रही है। देरी से पकने वाले धान की कटाई फिलहाल शुरू नहीं हुई है। दिवाली पर्व के बाद धान कटाई में तेजी आएगी। इसके बाद उपार्जन केंद्रों में धान की आवक भी बढ़ जाएगी।


20 क्विंटल होगी खरीदी

इस साल किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। ऐसे में किसानों में धान बिक्री को लेकर उत्साह का भी माहौल देखने को मिल रहा है। खरीदी का लक्ष्य बढ़ गया है, बारदाने भी अधिक लगेंगे। सबसे बड़ी बात केंद्रों धान रखने के लिए जगह भी ज्यादा लगने वाला है। ऐसे में खरीदी के बाद मार्कफेड द्वारा उठाव को लेकर तगड़ी व्यवस्था करनी होगी।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : प्रधानमंत्री मोदी आज कांकेर में.. जनसभा कार्यक्रम को संबोधित कर विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल

राजनांदगांव जिले के अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन केसीजी जिले में 245 किसानों ने 11 हजार 334.40 क्विंटल धान की बिक्री की है। इसकी राशि 233.1 लाख रुपए है। वहीं 91.45 लाख रुपए की वसूली हुई। उधर एमएमएसी जिले में पहले दिन 47 किसानों ने 1766.40 क्विंटल उपज बेची। इसकी राशि 36.65 लाख रुपए है, तो वहीं 10.01 लाख रुपए की लिकिंग के माध्यम से वसूली भी हुई है।

किसानों को भुगतान में कहीं कोई देरी नहीं होगी। इसकी प्रक्रिया जल्द से जल्द कराई जा रही है। किसानों को सीधे उनके खाते में भुगतान किया जाएगा।
- सुधीर सोनी, सीईओ जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव