राजनांदगांव. कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र बनाने आम लोगों की राय लेने घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव शनिवार को राजनांदगांव पहुंचे। सुबह मार्निंग वॉक करने वालों से मुलाकात कर उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत की।
चौपाटी में योग कर रहे लोगों से बातचीत करके आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर लोगों से राय मांगी। जनता ने भी उन्हें अपने बीच पाकर बेबाकी से अपनी बात रखी। समस्याओं सहित भविष्य की जरूरतों से उन्हें अवगत कराया। मॉर्निंग वॉक केबाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में उन्होंने खिलाडिय़ों से बात की। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जनभावनाओं को शामिल करना चाह रही है। इसलिए वे हर जिला मुख्यालय में जा रहे हैं।