29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनंदगांव
Breaking: ऑनलाइन शापिंग, मंगाया था मोबाइल, पार्सल में निकला श्रीयंत्र, Video
Play video

Breaking: ऑनलाइन शापिंग, मंगाया था मोबाइल, पार्सल में निकला श्रीयंत्र, Video

कैश ऑन डिलिवरी के तहत मोबाइल खरीदना एक युवक को महंगा पड़ गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 5 Mar 2018, 11:47 AM IST

राजनांदगांव. कैश ऑन डिलिवरी के तहत मोबाइल खरीदना एक युवक को महंगा पड़ गया। लाटरी में मोबाइल नंबर सलेक्ट होने के चलते 13 हजार रूपए का मोबाइल सिर्फ 38 सौ रूपए में मिलने का झांसा देकर शहर के एक युवक को एमआई कंपनी की ओर से आए कॉल के बाद ठगे जाने का मामला सामने आया है।

कैश ऑन डिलिवरी के तहत 38 सौ रूपए मुख्य डाकघर में जमा कर युवक ने जब पैकेट छुड़ाया तो उसके होश उड़ गए। पैकेट से मोबाइल की जगह श्री यंत्र , चरण पादुका और भगवान की मूर्ति निकली। उसके बाद युवक को ठगे जाने का अहसास हुआ। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।