
झंडा लगाने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी हिरासत में लिए गए
राजनांदगांव। Crime News : कांग्रेस का झंडा लगाने से मना करने पर शुक्रवार शाम को तुलसीपुर निवासी निखिल दास वैष्णव पर जानलेवा हमला हो गया। पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में भाजपा ने प्रेसवार्ता लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को लहू तंत्र में बदलने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त युवक निखिल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह तुलसीपुर का निवासी है।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : हाईप्रोफाइल सीट पर 29 प्रत्याशी पर भाजपा-कांग्रेस को छोडक़र अन्य प्रत्याशियों का नहीं है शोर
शुक्रवार को कुछ युवक उसके घर में कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार वाला झंडा लगा रहे थे और घर वाले किसी से इसका परमिशन नहीं लिए थे। शाम को वह घर पहुंचा तो कांग्रेस का झंडा लगाने वालों को उसने मना किया। इसके चलते गाली-गलौज करते हाथ मुक्का, डंडा और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिए। हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। निखिल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर तीन लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
कांग्रेस सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
इधर सांसद संतोष पांडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। सांसद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस अब लोकतंत्र को खून तंत्र में बदल रही है। कांग्रेस के लोग एक आम आदमी को झंडा लगाने से मना करने पर जान से मारने की कोशिश किए हंै। सांसद ने मारपीट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
एक नाबालिग व दो आरोपी हिरासत में
वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैै। जिसमें हिरासत में लिए एक आरोपी नाबालिग है। मामले का मुख्य आरोपी खैरा गांव का निवासी है। वहीं एक गौरी नगर व एक स्टेशनपारा राजनांदगांव का निवासी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Published on:
29 Oct 2023 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
