Deadly attack on MLA Channi Sahu: राजनांदगांव/ जोंधरा। महिला भवन एवं प्राथमिक शाला के अतिरिक्त भवन का भूमिपूजन करने रविवार को जोंधरा पंचायत पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर नशे में धुत एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से विधायक का बायां हाथ जख्मी हो गया है। बाजू में खड़े पीएसओ ने दौड़ाकर आरोपी खेमचंद को पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई की।