यह घटना क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और चिंताजनक उदाहरण बनकर सामने आई है। मृतक गोवर्धन नागवंशी उम्र 72 वर्ष, पलांदुर रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी साइकिल से ककईपार जा रहे थे। रास्ते में सड़क से सटे एक तालाब में पहले से मौजूद एक जंगली सुअर ने उन्हें देख अचानक हमला कर दिया। सुअर के इस हमले से गोवर्धन नागवंशी बुरी तरह घायल हो गए। उनके पेट से अतड़ी बाहर,पीठ में बड़ा गड्ढा,जांघ व पैरों पर गंभीर चोटें आईं थीं।