1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajnandgaon में गर्मी शुरू होते ही डेढ़ गुणा तक बढ़ी बिजली की खपत , तकनीकी खराबी आने के कारण बार-बार बाधित हो रही सप्लाई

गर्मी शुरू होते ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारी मनमाने तरीके से आपूर्ति बाधित कर देते हैं, िजससे उपभोक्ताओं में लगातार रोष बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर मरम्मत कार्यों के लिए कटौती की जानी है तो पूर्व में सूचना देनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Rajnandgaon में गर्मी शुरू होते ही डेढ़ गुणा तक बढ़ी बिजली की खपत ,  तकनीकी खराबी आने के कारण बार-बार बाधित हो रही सप्लाई

File Photo

राजनांदगांव. (Rajnandgaon news ) गर्मी शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली वितरण कंपनी के अफसरों की माने तो सामान्य दिनों की अपेक्षा गर्मी में खपत डेढ़ से अधिक बिजली की खपत बढ़ जाती है। बिजली की खपत बढऩे के कारण विभिन्न प्रकार की तकनीकी खराबी आ रही है। तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान हो ना पड़ रहा है। इसके अलावा बिना सूचना दिए ही घंटों बिजली गुल की भी शिकायत सामने आ रही है। इससे बिजली वितरण कंपनी के खिलाफ लोगों का रोष पनप रहा है।
मार्च का महीना समाप्ति की ओर है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। ऐसे में पंखा-कूलर और एसी का उपयोग बढ़ गया है। इससे बिजली की खपत बढ़ गई है। इस कारण जंपर उडऩे व ट्रांसफार्मर में खराबी की समस्या सामने आ रही है। तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य लगातार कराया जा रहा है। मरम्मत के दौरान बिजली सप्लाई बाधित होती है।

ये भी पढ़ें : सिंघोला की 101 महिलाएं गरीब परिवार की बेटियों के लिए कर रहीं ये नेक काम, इसके लिए हर महीने जमा करती हैं इतनी रकम

अफसरों के बीच आपसी तालमेल में कमी
Rajnandgaon हाल ही में नवागांव क्षेत्र में बिना सूचना दिए घंटो बिजली कटौती की सूचना मिली थी। बताया गया कि यहां ट्रांसफार्मर आदि में मरम्मत कार्य चल रहा था, जब बिजली आपूर्ति का कारण पूछने फ्यूज कॉल सेंटर में फोन लगाया गया, तो उन्हें कारण का पता नहीं था। वहीं उस क्षेत्र के लाइनमैन ने भी किस कारण से बिजली सप्लाई बाधित है, बता नहीं पाया। बाद में बताया गया कि वार्ड में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। यह सब विद्युत वितरण कंपनी के अलग-अलग विभागों के बीच आपसी तालमेल में कमी को दर्शाता है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

फ्यूज कॉल में नो रिस्पांस
शहरवासियों का कहना है कि कहीं पर भी बिजली सप्लाई की समस्या आने पर फ्यूज कॉल सेंटर में फोन लगाओ तो कोई फोन नहीं उठाता या फिर लगातार इंगेज बताता है। सूत्रों की माने तो सब स्टेशन ठेके पर चलता है, यही कारण है कि वहां खराब पड़े फोन के रिसीवर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
वर्जन
खपत बढऩे के कारण अचानक ही तकनीकी खराबी आती है, तो इसकी पहले सूचना दे पाना संभव नहीं है। खराबी का तत्काल मरम्मत कराते हैं, तो कुछ देर सप्लाई बाधित रहती है।
आरके गोस्वामी, डीई राजनांदगांव