4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएससी नर्सिंग, श्रम निरीक्षक समेत अन्य पदों के लिए कल होगी परीक्षा, एग्जाम से पहले इन बातों का रखें ध्यान

CG Exam News: व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (व्यापमं) द्वारा 24 व 25 जून को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए स्कूल कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Examination will be held for B.Sc Nursing, Labor Inspector, PET and PPHT

बीएससी नर्सिंग, श्रम निरीक्षक समेत अन्य पदों के लिए कल होगी परीक्षा

Rajnandgaon Exam News: राजनांदगांव। व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (व्यापमं) द्वारा 24 व 25 जून को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए स्कूल कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। मिली जानकारी अनुसार व्यापमं द्वारा बीएससी नर्सिंग, सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक भर्ती, पीईटी एवं पीपीएचटी की परीक्षा ली जाएगी।

24 जून 2023 को प्रथम पाली में 10 से 12.15 बजे तक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा होगी। इसके लिए 8 केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 3 हजार 307 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। 24 जून 2023 को द्वितीय पाली में 2 से 5.15 बजे तक सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक भर्ती की परीक्षा के लिए 46 केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए 15 हजार 436 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है।

यह भी पढ़े: CG History: आरंग के रीवा में मिले हाथी चिन्ह वाले 'मघ वंशी' सिक्के, इतिहास में नए राजवंश शामिल होने के संकेत

वहीं 25 जून 2023 को प्रथम पाली में 9 से 12.15 बजे तक पीईटी प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए दो केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए 1073 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है। द्वितीय पाली में 2 से 5.15 बजे तक पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए 4 केन्द्र बनाए (cg exam news) गए हैं, जिसमें 1850 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

एक घंटे पहले पहुंचना होगा

इन सभी परीक्षाओं के लिए समन्वयक शासकीय दिग्विजय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने सेंटर में 1 घंटा पूर्व पहुंचे होगा। प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर लगा ली फांसी, 4 साल की बच्ची ने किया.....

Story Loader