3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांजे के नशे में महिला के घर में घुस कर रहा था जबरदस्ती, सफल नहीं होने पर दांत से काटा …

छुईखदान थाना क्षेत्र के खुटेलीकला का मामला, आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Forced into the house of a drunk woman, forcibly entered, bitten by teeth on not being successful ...

गांजे के नशे में महिला के घर में घुस कर रहा था जबरदस्ती, सफल नहीं होने पर दांत से काटा ...

राजनांदगांव. छुईखदान थाना क्षेत्र के खुटेलीकला में गांजे के नशे में धुत एक आरोपी द्वारा महिला के घर में घुस कर जबरदस्ती करने व सफलता नहीं मिलने पर महिला को दांत से कांटने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 452, 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुटेलीकला निवासी आरोपी भागबली साहू पिता रामाधार शुक्रवार को गांजा के नशे में धुत था और एक महिला के घर में घूस कर उससे जबरदस्ती कर रहा था। महिला अपनी इज्जत बचाने इधर उधर दौड़ भाग करने लगी। इस दौरान आरोपी उसे जोर जबरदस्ती करते रहा और मकसद में कामयाब नहीं होने पर आरोपी भागबली साहू महिला को दांत से काट लिया।

शोर मचाने पर भाग गया आरोपी

महिला के शोर मचाने पर आरोपी बागबली मौके से परार हो गया। इस दौरान आसपास के लोग महिला के घर पहुंचे। महिला द्वारा सारी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीण महिला को लेकर छाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी भागबली के खिलाफ धारा 452, 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर विवेचना में जुटी है।