
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
डोंगरगढ़। CG News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और रानी अमृता सिंह बुधवार डोंगरगढ़ पहुँचे। मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह देवकट्टा पहुँच आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के साथ कुछ देर एकांत चर्चा की। बता दें कि आचार्य बुधवार को प्रस्थान कर आगे अपने अनुयायिओं के साथ निकले हैं।
वहीं समाज प्रमुखों की मानें तो महाराज का आगे का पड़ाव रायपुर के आगे हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आचार्य के दर्शन के बाद पारिवारिक अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में गट्टानी भवन पहुंचे। अपने मित्र स्वर्गीय प्रकाशचंद्र गट्टानी का स्मरण किया।
इस दौरान ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, संजय श्रीवास्तव, मंत्री महेंद्र परिहार, बबलू शांडिल्य, संजीव गोमस्ता प्रदीप शर्मा, रामजी तराने, सुरेश मुन्ना जैन, योगेश, मधुनरेडी, शुभम गट्टानी, अभिषेक गट्टानी, मैनेजर लक्ष्मी चंद गुनी, धनेश पाटिला, जितेंद्र मुदलियार, विवेक वासनिक, कमलजीत सिंह पिंटू, उदित सिंह, चित्रलेखा वर्मा, संध्या देशपांडे, रामजी दम्मानी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
17 Nov 2023 01:45 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
