1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Second Phase voting 2023 : मस्तूरी और सूरजपुर में कई लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार, इस केंद्र में अब तक एक भी वोट नहीं

CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
मस्तूरी और सूरजपुर के लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार

मस्तूरी और सूरजपुर के लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार

CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। इसी बीच एक मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के धूमा और मानिकपुर गांव के मतदाता चुनाव का बहिष्कार कर रहे है। गांव में अब तक किसी ने भी वोट नहीं दिया है।

ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर चुनाव का बहिष्कार किया है। इधर सूरजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कई मतदाताओं ने भी चुनाव का बहिष्कार कर नाराजगी जताई है। मतदाताओं का कहना है। ना सड़क है ना नाली है। इसी बात से नाराज होकर मतदाताओं ने वोट ना देने की ठानी है। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।

यह भी पढ़ें : CG Second Phase voting 2023 : दादी-पोती की जोड़ी ने किया वोट, इधर 101 साल की बुजुर्ग व्हील चेयर पर पहुंची मतदान केंद्र

70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी

विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।