
Mahila Police Station In CG: महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, प्रताड़ना जैसे मामलों को देाते हुए पत्रिका की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा कवच अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकार बताने के साथ ही कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। गांव-गांव में बैठक के साथ रैली भी निकाली जा रही है। अभियान के तहत यह देखने में आ रहा था कि जिले में महिला थाना नहीं होने से महिला संबंधित अपराध की रोकथाम की दिशा में कड़ाई नहीं हो पा रही रही थी।
पत्रिका की ओर से चलाए गए अभियान का असर है कि जिला पुलिस की ओर से महिला थाना खोल दिया गया है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला पुलिस थाना का लोकार्पण किया। इस दौरान एसपी मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा।
विस अध्यक्ष ने थाना प्रभारी गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समानित किया। थाना प्रभारी गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पति-पत्नी से जुड़े, दहेज प्रताड़ना, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना पर महिला थाना में एफआईआर कर सकेंगी। दो प्रधान आरक्षक व तीन महिला आरक्षक हैं। महिलाओं की काउंसिलिंग के लिए 12 महिला काउंसलर हैं। इस अवसर पर भावेश बैद, राजेश श्यामकर, काउंसलर शारदा तिवारी, एकता अग्रहरि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Updated on:
09 Mar 2025 08:34 am
Published on:
09 Mar 2025 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
