
उत्साह... पर्व को लेकर लोगों में उत्साह रहा।
राजनांदगांव / छुईखदान. शहीद नगरी छुईखदान में जन्माष्टमी का त्योहार बहोत धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के एक हफते पहले साफ-सफाई व रंग रंगाई का कार्य शुरु हो जाता है। नगर के सभी मंदिरो जैसे रानी मंदिर, रानी बाई मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, राम मंदिर, बाड़ा का मंदिर में साफ-सफाई कार्य शुरु हो जाता है। जन्माष्टमी के पास आते ही बाजार भी गर्म हो जाता है। बाजार मे फल-फूल, मिठाईयां, आदि का मांग बढ़ जाता है।
नगर के मंदिरों में हुई पूजा-पाठ
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण का जन्म होता है जिसके कारण लोग उस दिन उपवास रहते है और जब कृष्ण का जन्म 12 बजे रात्री मे हो जाता है। तब पूजा पाठ करने क बाद लोग अपने घर मे बनाए गए व बाजार से लाए गए पकवान को खा कर फरार करते हैं। नगर के मंदिरो जैसे रानी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, राम मंदिर व रानी बाई मंदिर में उस दिन लोगों को अधिक आना जाना लगा रहता है। उस दिन मंदिरो को सजाया जाता है। माईक पोग लगाकर भजन मंडली द्वरा भजन किया जाता है। तरह-तरह की फल व मिठाईयां भगवन को भोग के लिए लाई जाती है। लोगों के मन उत्साह भारा रहता है की 12 बजे कृष्ण का जन्म होगा। जन्म होने के बाद भगवन की आरती होती है। सभी लोग मिल कर भगवन की आरती करते है और फिर प्रसाद पाते है। कृष्ण के जन्म होने पर शहीद नागरी के लोग झूमते है।
दही लूट का कार्यक्रम होगा
मुढीपार. विकासखंड के सबसे बडे ग्राम मुढ़ीपार में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यादव समाज एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में दहीलुट व गोविंद उत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। इस अवसर पर यादव समाज द्वारा दाउपारा में कृष्ण जन्म के पूर्व से ही रातभर जगरण कर भजन किर्तन के साथ भगवान जन्म उत्सव मनाया जाएगा।
तत्पश्चात दोपहर 1 बजे भगवान कृष्ण की आरती के पश्चात शोभायात्रा निकाली जाएगी जो दाउपारा से मुढीपार चौक, हरिजन वार्ड, मजदूर चौक होते हुए बाजार चौक पहुचेगा जहां दही लुट कार्यक्रम का मुख्य आयोजन होगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए यादव समाज के सर्किल अध्यक्ष बिरेश यादव, टाकेश्वर यादव समस्त अंचलवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की हैं।
Published on:
04 Sept 2018 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
