
MP की शराब, CG का ठप्पा! बिक्री से पहले ही पकड़ा गया रैकेट, तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली स्टीकर व शराब जब्त(photo-patrika)
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़े अवैध शराब रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट मध्यप्रदेश निर्मित शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहा था। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की ओर से की गई सतर्क कार्रवाई में शराब के 7 पेटी शराब (62.64) बल्क लीटर, नकली स्टीकर और अन्य उपकरणों सहित शराब की बिक्री से पहले ही रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
प्रेसवार्ता में खुलासा करते एएसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मुसराखुर्द शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान में छापा मारा। जहां अवैध शराब का भंडारण किया गया था। यहां पर आरोपी मध्यप्रदेश की शराब पर
पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर आरोपी बीरबल वर्मा पिता आनंद वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मुसराखुर्द और चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन पिता ख्याली राम सेन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम छीपा को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर तीसरा आरोपी बलबीर सिंह भाटिया निवासी देवरी महाराष्ट्र को पकड़ा गया। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान 161 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की (28.980 बल्क लीटर) एवं 187 नग बॉम्बे स्पेशल व्हीस्की (33.660 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ की गई है।
शराब की बोतल पर छत्तीसगढ़ आबकारी के नकली स्टीकर, ढक्कनों पर मध्यप्रदेश आबकारी का सील पाया गया। जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब को अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में बेचने की पूरी तैयारी थी। इसके अतिरिक्त बिना नंबर मोपेड वाहन, मोबाइल फोन, भारी मात्रा में नकली स्टीकर, लेबल और उपकरण जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजपाल सिंह भाटिया द्वारा शराब एवं नकली लेबल उपलब्ध कराए गए थे। जिन्हें बाजार में खपाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से बिक्री से पहले ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया गया।
बड़ी कार्रवाई पहले भी हो चुकी है। पुराना मामला भी स्टीकर से जुड़ा हुआ था। यहां करवारी क्षेत्र में लाखों की शराब जब्त की गई थी। हालांकि इस मामले के मुख्य तस्कर पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं।
Published on:
19 Dec 2025 03:07 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
